डेगू के चपेट में आने से वृद्ध की मौत
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_937.html
जलालपुर
(जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के ईजरी गांव निवासी एक वृद्ध की मंगलवार को
डेगू रोग से मौत हो गई। इस बीमारी से हुई मौत को लेकर गांव के लोग काफी
भयभीत है। जानकारी के अनुसार ईजरी गांव निवासी रामनरायन प्रजापति उम्र 60
वर्ष विगत एक सप्ताह से डेगू रोग से पीड़ित था ।परिजनों द्वारा जिला
मुख्यालय पर एक निजी नर्सिंग होम में उपचार कराया जा रहा था। लेकिन उसकी
हालत में कोई सुधार नहीं हुआ परिजन उस वृद्ध को लेकर उपचार हेतु वाराणसी के
बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर मंगलवार को उसकी मौत हो गयी।
