सात हजार नगदी सहित दो मोबाइल चोरी
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_210.html
जलालपुर (जौनपुर )स्थानीय थाना
क्षेत्र के कस्बा स्थित मनबढ़ चोरों ने एक ही रात छत के सहारे घर में घुस कर
दो किरायेदारों के कमरे से नगदी सहित लगभग तीस हजार रुपये का सामान चुरा
ले गये। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दे दिया है। पुलिस मामले को
संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल कर रही है ।जानकारी के अनुसार टेलीनार कंपनी
में कार्यरत मैनेजर यशवंत सिंह एवं मझगवाँ कला गाँव स्थित अध्यापक अब्दुल
कादिर एक ही मकान में अलग-अलग दो कमरों में किराये पर रहते हैं। सोमवार की
रात्रि में मकान से सटे पेड़ के सहारे चोर छत पर पहुंचे और यशवंत सिंह के
कमरे से सात हजार रुपये नगद तथा लगभग बारह रुपये मूल्य का मोबाइल सेट तथा
नीचे के कमरे में रह रहे अब्दुल कादिर का लगभग साढ़े बारह हजार रुपए मूल्य
का मोबाइल सेट व चार्जर लेकर चंपत हो गये। मंगलवार की सुबह पीड़ितों ने
घटना की सूचना पुलिस को दे दिया है।
