भदोही में दावा न मिलने से नाराज़ मरीजों का अस्पताल पर प्रदर्शन

भदोही । जिले के गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पर दवा वितरण न किए जाने से नाराज मरीजों के द्वारा जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई। पिछले कई दिनों से  सुर्खियों में आया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खिलाफ 2:00 बजे के बाद दवा वितरण बंद कर देने और दवा न मिलने पर नाराज मरीजों के द्वारा प्रदर्शन किया गया।  प्रदर्शन के दौरान दवा वितरण की मांग कि जाती रही साथ ही कहा गया कि एक सुबह से लाइन में लगकर चिकित्सक को दिखाने के बाद जब दवा लेने का नंबर आता है तो दवा वितरण कक्ष बंद रहता है ऐसे में गरीब परिवार के लोग दवा कहां से पाएंगे। साथ ही कहा की समाजवादी सरकार के तरफ से मरीजो के लिए जहां तमाम योजनाये दी जा रही है वही इस हॉस्पिटल में मरीजो का शोषण किया जा रहा है जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग किया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक इमरजेंसी दवा वितरण कक्ष का होना अनिवार्य है प्रदर्शन करने वालों में हैप्पी तिवारी राकेश शुक्ला लालजी तिवारी लाल जी शुक्ला राजकुमार शिव प्रकाश प्रिया तिवारी कल्पनाथ यादव मंजू देवी लाल जी पूनम बेला राजकुमारी बाल अजीत कुमार सिंह शिव प्रकाश शुक्ला महादेव शर्मा बच्चन तिवारी सहित भारी संख्या में लोग रहे।

Related

news 5539030487673290668

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item