सिपाही ने नाबालिक छात्र को पीटा , हालत गम्भीर

जौनपुर। मडियाहू कोतवाली के  बेलवां रोड पर स्थित मुख्य डाकखाने के पीछे पेशाब करने गए किशोर की थाने में तैनात सिपाही ने लात घूसों से जमकर पिटाई कर दिया। बताते है कि  कस्बा स्थित डाकखाने के सामने श्री नाथ यादव चाय की दुकान करते है। मंगलवार को उनका लड़का कमलेश यादव 15 वर्ष कोचिंग से लौट कर घर जा रहा था और दुकान पर रुक गया वह डाकखाने के पीछे मैदान में पेशाब करने चला गया तब तक वहां सिपाही भी पेशाब करने के लिए पहुंचा। आरोप है कि मडियाहूं थाने में तैनात सिपाही चंद्र भास्कर ने किशोर को पकड़कर उसकी लात घूसो से जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी हालत गम्भीर हो गयी। छात्र की पिटाई पर अगल बगल के दुकानदारों आक्रोशित हो गए और उसकी पिटाई के विरोध में पुलिस विरोधी नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुचे। लेकिन कोतवाली मे कोई सुनवाई नही हुई ।  दुकानदारों ने इसकी शिकायत विधायक पति कमला यादव से टेलीफोन पर किया उन्होंने कहा कि यदि सिपाही ने बेवजह किशोर की पिटाई की है तो उसके खिलाफ कार्यवाही कराई जाएगी।

Related

news 1955657123533597113

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item