फेसबुक पर लड़कियो से अश्लील चैट करने वाला युवक गिरफ्तार

जौनपुर। लाईनबाजार थाने की पुलिस ने आज एक ऐसे एक युवक को गिरफ्तार किया है जो फर्जी फेस बुक आई डी बनाकर लड़कियों से मित्रता करता था उसके बाद आपत्ति जनक चैट करता है। इतना ही वह अपना मोबाईल नम्बर देकर उससे बात करने का अनुरोध करता है बात न करने पर उस लड़की की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर बदनाम करने की धमकी भी देता था।
नगर लाईनबाजार थाना क्षेत्र के कुद्दुपुर गांव के निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर लिखित तहरीर दिया कि पांच- छः माह से मेरी बेटी के फेस बुक पर एक युवक अपत्ति जनक टिप्पणी लिख रहा है। और साथ में अपना मोबाईल नम्बर 9120647893 दूसरा नम्बर 7275113622 मैसेज किया कि इस नम्बर पर मुझसे बात करो। मेरी बेटी द्वारा बात न करने पर उसने धमकी दिया कि मै तुम्हारी फर्जी आई डी बनाकर बदनाम कर दूंगा।
थानाध्यक्ष लाईनबाजार विश्वनाथ यादव ने शिराज ए हिन्द डाॅट काम को बताया कि सूचना मिलते ही सर्विलांस के जरियें उस युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ वह युवक अपना नाम शुभम सिंह बताया वह बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद आईटी एक्ट और पास्को एक्ट के  तहत कार्यवाही की जायेगी।


Related

news 8347621882056234917

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item