एडीएम ने बाढ प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा

जौनपुर। अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी ने आज केराकत तहसील के डोभी क्षेत्र के चन्दवक बाजार का जायजा लिया। नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि 20-25 बाढ प्रभावित मकान में रहने वाले लोगों को बाढ शिविर प्राथामिक विद्यालय चन्दवक में पहुचा दिया जाय। उन्होंने बताया कि गांव में आने जाने के लिए नाव की व्यवस्था भी कर दी गयी है। उन्होंने अत्यधिक पानी से घिरे परिवारों से अपील किया है कि प्रशासन द्वारा स्थापित शिविरों में शरण ले ले। अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार पी के राय को निर्देश दिया है कि वे ग्राम प्रधान से सम्पर्क बराबर बनाये रखे। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने सभी उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्र में बाढ प्रभावित स्थल का निरीक्षण कर के बाढ प्रभावित लोगों को शिविरों में स्थापित करवा दे।

Related

news 3045720603397662401

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item