जेसीआई शाहगंज सिटी ने करायी मटकी फोड़ प्रतियोगिता

    जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा पुराना चैक पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां कुल 4 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की विजेता पक्का पोखरा की टीम रही जबकि उपविजेता बजरंग टीम रही। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने विजेताओं को पदक एवं पुरस्कार राशि प्रदान किया। विजेता को 21 सौ रूपये, उपविजेता को 15 सौ रूपये मिला जबकि तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को 11 सौ रूपये और चैथी टीम को सांत्वना स्वरूप 5 सौ रुपये दिया गया। इस दौरान संस्थाध्यक्ष जेसी रवीन्द्र दूबे ने कहा कि कृष्ण लीलाओं में ऊंचाई पर लटकी मटकी फोड़कर माखन चुराने का जिक्र है। इस प्रतियोगिता के जरिये प्रभु श्रीकृष्ण के बाल सुलभ चरित्र का आनन्द सभी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।  कार्यक्रम संयोजक जेसी निर्भय जायसवाल ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जेसी दीपक जायसवाल एवं मंच का संचालन जेसी अभिषेक अग्रहरि ने किया। इस अवसर पर विजय शंकर पाण्डेय, विनय सिंह, रविकांत जायसवाल, संजय गुप्ता, रमेश गुप्ता, संदीप कुमार, दिवाकर मिश्रा, देवी प्रसाद, अश्विनी, आलोक जायसवाल, रंजीत साहू, गीता जायसवाल, गौरव गुप्ता, आशीष जायसवाल, अविनाश, डा. तारिक शेख, प्रदीप जायसवाल, रीता जायसवाल, सचिन वर्मा के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 1626180477988352815

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item