अध्यापकों की पदोन्नति में धांधली का आरोप
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_643.html
जौनपुर। जनपद के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों की पदोन्नति में अनियमितता का आरोप लगाते हुए छह सूत्रीय मांग पत्र शनिवार को जिलाधिकारी को सौपा गया है। अध्यापकों ने आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची के निर्धारण में शासनादेशों एवं नियमों का उल्लंघन करते हुए धांधली की गयी है। अध्यापकों ने बताया कि पदोन्नति वर्षवार होने की परंपरा रही है लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जनपदों से स्थानांतरित होकर आये अध्यापक 993 है। कुल मिलाकर 1349 जो कि रिक्त पद 642 के सापेक्ष अधिक है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अधिसंख्य पदों पर पदोन्नति की जा रही है। 31/12/2009 तक आने वाले शिक्षकों को पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल किया जाय। शिक्षकों की संख्या 572 है जिसमें 356 का प्रमोशन किया जा रहा है। जो गलत है। उन्होने मांग किया कि उचित कार्यवाही करते हुए अन्य शिक्षकों को न्याय दिलाया जाय अन्यथा वे न्यायालय की शरण में जाने के लिए बाध्य होगें। अरविन्द कुमार, गोरखनाथ मौर्य, सुरेश सोनकर, लक्ष्मी शंकर, सतीश कुमार, रूपेश कुमार, शनि कुमार, गीता, मीरा देवी, सुचिता सेठ आदि मौजूद रहे।

