पाइप लाइन बिछाने में जमकर हुई विभागीय लूट


 जौनपुर। शहर के चादमारी कालोनी में पाइप लाइन बिछाने में विभागीय लूट की सीमा मार कर दी गयी। नकली पाइप लगाकर असली का भुगतान ले लिया गया और उसका खामियाजा अब कालोनी के लोग भुगत रहे हैं और लाखों लीटर पानी नालों में बह रहा है। बताते हैं कि पांच वर्ष पूर्व चांदमारी कालोनी में पेयजल संकट से मुक्ति दिलाने हेतु एक किलोमीटर से अधिक पाइप जमीन के नीचे बिछाई गयी इसमें नकली और सड़ी गली, टूटी, फूटी कमजोर प्रयोग कर दिया गया। बिना पेयजल आपूर्ति के भुगतान भी ले लिया गया । पाइप लगाने के बाद चार साल बाद वर्ष 2015 तक पेयजनापूर्ति नहीं की गयी क्योकि आपूर्ति पोल खुल जाना था यह बात ठेकेदार और इंजीनियर को पता था । जब  कालोनी में नया ट्यूबवेल स्वीकृत हुआ और उसे लगाने के बाद एक माह पूर्व पेयजलापूर्ति हुआ तो पानी भयंकर मात्रा में लीकेज कर कर दर्जनांे जगह सड़क पर जल सोते की तरह निकलने  लगा। इसके बाद जल निगम लीकेज दुरूस्त करने का नाटक करने किया जाने लगा । नागरिकांे ने जब मरम्मत करने वालों से  पूछा तो उन्होने बताया कि इंजीनियर ने कहा है कि अगर किसी से कहा कि पाइप खराब है तो सस्पेंड कर दिये जाओगे।  कर्मचारियों ने बताया की जब तक पूरी पाइप लाईन नहीं बदली जायेगी तब तक जगह जगह लीकेज बंद नहीं होगा। जिला प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच करायी जाय और जलजमाव बन्द कराया जाय ताकि मच्छर जनित बीमारियां डेंगू , मलेरिया आदि का प्रसार थम सके।

Related

news 7493784676889406959

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item