सीवर खोदने से आवागमन बाधित
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_582.html
जौनपुर। नगर के कोतवाली चौराहा के निकट मोहल्ला आलम खां में सीवर पाइप लाइन खोदे जाने के कारण राह चलना दुश्वार साबित हो रहा है। इण्टर लाकिंग कई स्थानों उखाड़कर ईट रख दिया गया है। इस गली से मरीज, व्यापारी, महिलायें तथा छात्राओं को आना जाना रहता है। नगर पालिका के पास गली बनवाने का बजट नहीं है। इस समस्या को लेकर नागरिकों ने सांसद केपी सिंह से शनिवार को मुलाकात कर सांसद निधि से रास्ते का निर्माण कराने की मांग किया। सुभाष चन्द गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष को इस समस्या के बारे में लिखित शिकायत की गयी थी। इस मार्ग के निर्माण के लिए इस्टीमेट भी सांसद को दिया गया है। उन्होने मांग किया कि अतिशीर्घ मार्ग का निर्माण करवाकर आगवामन में बाधा को सुचारू किया जाय।

