कृषि सेवा के कर्मचारी अपनी मॉगों के लिए आन्दोलित
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_338.html
जौनपुर। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उ0प्र0 के प्रान्तीय पदाधिकारियों से प्रमुख
सचिव कृषि एवं कृषि निदेशक उ0प्र0 से मॉगों पर वार्ता के बाद बनी सहमति के
पश्चात भी मॉगों का निस्तारण न होने से संगठन के सदस्यों में घोर आक्रोश
है। प्रान्तीय संगठन के घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के अन्य जनपदों
की भांति जनपद जौनपुर में चन्द्रशेखर सिंह अध्यक्ष की अध्यक्षता में
कलेक्टेªट मुख्यालय पर धरना दिया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए संगठन के
जिलामंत्री जयप्रकाश गुप्ता ने 21 सूत्रीय मांग यथा वेतन विसंगति दूर कर
प्रा0सा0गु्रप सी को 4200/ ग्रेड प,े कृषि महानिदेशक का पद सृजित कर
आई.ए.एस. पदधारक की तैनाती, लोक सेवा आयोग से चयनित प्रा0सा0सी के तैनाती
से शेष 906 अभ्यर्थियों को तत्काल तैनाती दिये जाने, विभाग में कार्यरत
संविदा में एवं एनजीओ के माध्यम से तैनात कर्मचारियों को समय से मानदेय
दिये जाने एवं पद के अनुरूप विभाग में रिक्त पद पर नियमित किये जाने, विभाग
में रिक्त पदों को तत्काल भरे जाने, विभाग में कृषि रक्षा, बीज व उर्वरक,
लाइसेन्स पटल व भूमि परीक्षण प्रयोगशाला, भण्डार का प्रभार, प्राविधिक
सहायक पदधारक को दिये जाने आदि मॉगों से सभी को अवगत कराया गया है।
सभा में उपस्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं जिलामंत्री सीबी सिंह ने मॉगों का समर्थन करते हुए सरकार की उदासीनता पर आक्रोश व्यक्त किये तथा भविष्य में संगठन के संघर्ष कार्यक्रम में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
सभा में मुख्यरूप से ओमप्रकाश राय, पीयूष कुमार सिंह, रामरतन सिंह, राजेश यादव, चन्द्रमोहन सिंह, अजय यादव, अवनीश, मनीष, विनय, स्वामीनाथ, रविन्द्र, मनोज, सुधाकर वर्मा, कर्मराज यादव, कौल सिंह,मनोज सावन्त, अभिसेकआदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन प्रवीण कुमार सिंह कोषाध्यक्ष अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उ0प्र0 जनलपद शाखाजौनपुर ने किया। उक्त जानकारी जिलामंत्री जयप्रकाश गुप्ता ने दी है।