भाजपा की तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का समापन मंगलवार को
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_841.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की एक आवश्यक बैठक कैम्प
कार्यालय जेसीज चौराहा पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता
में आहूत हुईI बैठक में अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगाठ 9 अगस्त से
शुरू होकर आज 22 अगस्त तक चलने वाली तिरंगा यात्रा की समीक्षा की गयीI
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने बाताया की
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा जनपद की सभी 9 विधानसभाओं
में सकुशल सम्पन्न हुई जिसमे जौनपुर के सांसद के पी सिंह ने अपनी लोकसभा
क्षेत्र में आने वाली पाँचों विधानसभाओं, मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद
ने जनपद में आने वाली अपनी लोकसभा क्षेत्र की चारों विधानसभाओं, विधायक
सीमा द्ववेदी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र मुंगराबादशाहपुर तथा जनपद के सभी
वरिष्ठ नेतागण, मण्डल से लेकर के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा
यात्रा निकालकर जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद हुए जवानों
को याद कियाI
उन्होंने बताया की जनपद की 3445 बूथों में लगभग सभी बूथों पर सेक्टर
संयोजक, सह-संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मण्डल अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ
मिलकर बूथों पर जाकर लोगों को केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताया और
पत्रक सौपाI जिलाध्यक्ष ने बताया की इस कार्यक्रम में भाजपा ने संगठन की
दृष्टि से 2935 बूथों की संरचना भी की हैI
जिला तिरंगा यात्रा कार्यक्रम प्रभारी विनय सिंह ने बताया की तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम कल दिनांक 23 अगस्त 2016 को प्रातः 11 बजे टी.डी कालेज के महाराणा प्रताप व्यायामशाला में होगा जिसमे सभी मण्डल अध्यक्ष मण्डल प्रभारीयों के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में चल रहे सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक, सह-संयोजक तिरंगे के साथ कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित होंगेI कार्यक्रम समापन के लिए प्रदेश द्वारा सभी जिलों में मुख्य वक्ता भेजे जायेंगे, इस क्रम में जनपद में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आर.पी. कुशवाहा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगेI
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि मौर्या, डॉ हरेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी, डॉ अजय कुमार सिंह, राम सिंह मौर्या, पूनम विश्वकर्मा, धरमपाल कन्नौजिया, मनोज दूबे, राजवीर सिंह दुर्गवंशी सहित यात्रा की मोनिटरिंग में लगे हुए गौरव उपाध्याय, अनुपमा राय, दिव्या सिंह मौजूद रहेI