गहना कोठी ने किया विशाल भण्डारे का आयोजन, भारी संख्या में भक्तो ने ग्रहण किया प्रसाद
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_383.html
जौनपुर। जिले की प्रसिध्द गहना कोठी की तरफ आज विशाल भण्डारे का आयोजन कोतवाली चौराहे पर किया गया। इस भण्डारा में भारी संख्या में भक्तो ने शमिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। दुकान के अधिष्ठाता विवेक सेठ मोनू ने बताया कि सावन माह में शिव की आराधना करने से कभी कोई कष्ट नही होता। मेरा नवीन प्रतिष्ठान का शुभारम्भ सावन माह में ही हुआ था जिसका परिणाम आज आप लोगो के सामने है। विनित सेठ ने बताया कि शनिवार को रामायण पाठ बैठाया गया था आज रामचरित मानस का पाठ समाप्त होने के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या मंे भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सभी श्रध्दालुओ का स्वागत विशाल सेठ ,विपिन सेठ, हर्षित सेठ समेत पूरा गहना कोठी परिवार ने किया।

