ठगी का शिकार हुआ युवक

 भदोही । जिले के गोपीगंज में जालसाजों के ठगी का शिकार हुआ युवक गोपीगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर जालसाजों के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की गुहार लगाई बताया जाता है कि सोनखरी गांव निवासी कौशलेश शुक्ला पुत्र रामखिलावन शुक्ला के मोबाइल फोन पर बैंक मैनेजर बनकर जालसाजों का फोन आया कि तुम्हारा atm बंद हो गया है अपना आधार नंबर तथा atm नंबर बताओ युवक कुछ समझ नहीं पाया और बता दिया शनिवार की देर शाम युवक के मोबाइल पर जब 21900 रुपया निकल जाने का मैसेज आया मैसेज देख युवक घबरा गया और रविवार को सुबह गोपीगंज थाने में जालसाजों के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने का प्रार्थना पत्र दिया ज्ञात हो आए दिन इस प्रकार की घटनाएं हुआ करती है और पढ़े लिखे लोग भी जालसाजों के गिरफ्त में फस जाते हैं और उक्त जालसाजों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो पाती।

Related

news 5870243932196129197

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item