संविधान के अनुरूप हो चुनाव

जौनपुर। सर्राफा एसोसिएशन जौनपुर के सदस्यों की एक  बैठक  राधाकृष्ण मन्दिर हनुमान घाट पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य दयाराम सेठ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संरक्षण मण्डल द्वारा संविधान के विरूद्ध मनमानी ढंग से नई कार्यकारिणी की घोषणा को अवैध ठहराते हुए संरक्षकगण के इस कृत्य की घोर निन्दा की। निष्पक्ष ढंग से संविधान के अनुरूप चुनाव कराने की मांग की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष वंशीधर वर्मा ने कहा कि विगत कई वर्षों से सर्राफा एसोसिएशन को कुछ लोग अपनी सम्पत्ति समझकर मनमानी कर रहे हैं तथा अपना निर्णय सदस्यों पर करके एसोसिएशन को कमजोर बनाने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में सुनील सेठ ने कहा कि एसोसिएशन का चुनाव सभी सदस्यों के मताधिकार के द्वारा होना चाहिये जो संविधान में वर्णित है। सुनील बैंकर ने कहा कि सर्राफा कमेटी का अध्यक्ष, महामंत्री का पद बहुत गरिमापूर्ण व संघर्षशील है। जिलाध्यक्ष व महामंत्री संस्था का एक मजबूत पद होता है जो पूरे जिले का कार्यभार देखता है। इसलिए इसका चयन नहीं चुनाव होना चाहिए। अजीत सोनी ने नये कार्यकारिणी की घोषणा की आलोचना करते हुए कहा कि सर्राफा सदस्यों को मताधिकार से वंचित करना संविधान विरूद्ध है। आलोक सेठ ने संविधान के अनुरूप निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने की मांग की। देवी लाल सेठ, मोनू सेठ, कृष्ण कुमार सेठ, तुलसीदास सेठ, पप्पू बैंकर, पवन सेठ, अमर बहादुर सेठ, जयप्रकाश सेठ, हरेराम केसरवानी, रतन सेठ, रामलाल सेठ, भगवान दास सेठ, राजेश सेठ सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।






Related

news 3646365721975724249

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item