बी.टी.सी. में हो रही दुर्व्यवस्था को लेकर प्राचार्य से मिला नौजवान छात्र संगठन
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_417.html
जौनपुर।
नौजवान छात्र संगठन के सदस्य ने डायट परिसर में हो रहे बी.टी.सी.
काउंसलिंग में आये हुए छात्रों के साथ हो रही दुर्व्यवस्था में प्राचार्य
से मुलाकात किया। जिसकी अध्यक्षता जिला महासचिव सद्दाम हुसैन ने किया।
सद्दाम हुसैन के अनुसार प्राचार्य से सिर्फ इतना ही पूछा गया कि इतनी बड़ी
काउंसलिंग में प्रशासनिक व्यवस्था कहा है। पूरा बी.टी.सी काउंसलिंग
बी.टी.सी. द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों द्वारा क्यों सम्पन्न करायी जा रही
है जबकि उन छात्रों के परिचित काउंसलिंग में भाग लेने आ सकते हैं। द्वितीय
सेमेस्टर के छात्र जो काउंसलिंग के लिए लगाये गये हैं वह काउंसलिंग के लिए
आये हुए छात्रों के साथ दुर्व्यवहार भी कर रहे हैं। डायट में कर्मचारी को
ड्यूटी पर क्यों नहीं लगाया गया है इसके बारे में प्राचार्य से पूछा गया तो
उन्होंने कहा कि बी.टी.सी. छात्र भी हमारे कर्मचारी हैं। जिलाध्यक्ष मयंक
सिंह ने कहा कि एन.सी.एस. छात्रों के हित के लिए डायट परिसर में हो रहे
काउंसलिंग की दुर्व्यवस्था न सुधारी गयी तो नौजवान छात्र संगठन आन्दोलन
करेगी। इस मौके पर ओंकार श्रीवास्तव, वरूण दूबे, शिवम सिंह, जावेद, राहुल
यादव, प्रवीण कुमार, अभिषेक त्रिपाठी, अनुराग मिश्र, मो. गालिब, निसार अहमद
आदि मौजूद रहे।

