डीडीएस ने माहेश्वरी शिशु शिक्षा सदन में किया पौधरोपण

जौनपुर। डीडीएस संस्था द्वारा शनिवार को माहेश्वरी शिशु शिक्षा सदन विद्यालय में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर संचालिका आरती सिंह ने कहा कि प्रकृति को बचाना है तो हमें आगे आना होगा। अब हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकते। आज हमें कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए साथ ही उसकी एक बच्चे की तरह देखभाल करनी चाहिए जब वह एक वृक्ष का रूप ले लें तब हमें दूसरा पौधा लगाना चाहिए। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय का अभाव है इसलिए थोड़ा सा समय निकालकर हमें प्रकृति के संरक्षण का भी ध्यान रखना होगा। पौधरोपण के दौरान विद्यालय के संचालक सागर सिंह सोलंकी भी उपस्थित रहे। डीडीएस संस्था ने 50 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। साथ ही संस्था गोद लिये गांव में रविवार को पौधरोपण करेगी। इस अवसर पर सुरेन्द्र, दिलरुबा, नीलम, कमलाकर, प्रतिमा, फ़राज़, सत्यम, राधिका, करिश्मा, नेहा, शिवांनी, अंकित, पूनम, खुशबू, अन्नू, एकता, दिव्या, फरजाना, दीप्ती, मौजूद रही।

Related

news 352128580717555485

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item