विधायक प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसपी से मिली भाजपा नेत्री
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_197.html
जौनपुर। सदर विधायक प्रतिनिधि द्वारा भाजपा नेत्री की एक फोटो अपने फेसबुक पर पोस्ट करके उस पर की टिप्पणी से नाराज होकर आज एसपी से मिलकर भाजपा नेत्री ने एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगायी है। उनका आरोप है कि जो मेरी फोटो पर कमेंट किया गया है वह आपत्ति जनक है।
भाजपा नेत्री रंजना सिंह ने एसपी को बताया कि बीते 24 अगस्त को पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और पत्थरबाजी हुई थी। इसी वारदात में मेरे कमर मेें काफी चोट आ गयी थी। जिसके कारण मै अचेता अवस्था में थी। उस दरम्यान खीची गयी एक फोटो को सदर विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान ने एक फोटो अपने फेसबुक पर पोस्ट किया और आपत्ति जनक शब्दो का प्रयोग किया है। यह नारी जाति का बहुत बड़ा अपमान है। जिसके कारण मै अवसाद हूं। रंजना ने एसपी को 24 घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी मांग किया है। एसपी अतुल सक्सेना ने इसकी जांच सीओ सिटी से कराकर कार्यवाही करने की बात कही है।