हम लोगो से अपना अण्डर गारमेंट साफ करवाती है LADY सिंघम : होमगार्ड

आरोपी थानाध्यक्ष रंजना सचान
जौनपुर जिले की महिला थानाध्यक्ष द्वारा  एक महिला होमगार्ड की जमकर पिटाई के मामले में एसपी ने आरोपी थानेदार को लाईन हाजिर कर दिया है। शुक्रवार की शाम महिला थानेदार ने एक होमगार्ड को बेरहमी से पिटाई कर दी थी जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जौनपुर जिले के महिला थानेदार रंजना सचान लेडि सिघम के नाम से चर्चित है। वे अपने आप में भद्दी भद्दी गालियों की डेकस्नरी है। हद तो तब हो गयी जब उसने अपने थाने में तैनात होम गार्ड किरन यादव की इस कदर पिटाई कर दिया कि वह सीधे जिला अस्पताल पहुंच गयी। उसका कसूर बस इतना  था कि थकान के कारण एक सिपाही के विस्तर पर सो गयी थी। किरन यादव ने बताया कि मेरे बच्चे की तबियत खराब है जिसके कारण मै मानसिक रूप से परेशान है , मुझे चक्कर आ रहा था मै बैरक में पड़ी चारपाई पर सो गयी इसी बीच मैडम आ गयी उन्होने मुझे बेरहमी से पीटा।
अपने साथी की पिटाई से नाराज सभी होमगार्ड एक जुट हो गये है। एक महिला होम गार्ड ने रंजना सचान हम लोगो को भद्दी भद्दी गालियां देती घर के सारे काम करवाने के साथ अपना अण्डर गारमेंट तक साफ कराती है। इस मामले पर एसपी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थानेदार को लाईन हाजिर करने के बाद जांच का आदेश दिया है।





Related

news 6433834430724294166

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item