स्काउट छात्रों ने लोगों को पौधा भेंट करके किया रोपण

   जौनपुर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में शाहगंज स्वतंत्र बापू दल की एक टोली द्वारा पर्यावरण सन्तुलन हेतु ‘‘पौधरोपण अति आवश्यक है’’ जागरूकता के साथ लोगों को पौधा वितरित किया गया। प्रशिक्षक फूल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में स्वतंत्र बापू दल की टोली द्वारा सबसे पहले अभिनव प्राथमिक विद्यालय नटौली के छात्रों को पौधरोपण के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश चन्द्र मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इसी क्रम में बच्चों द्वारा पल्थी रोड, नटौली, पक्का पोखरा सहित कई स्थानों पर पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही स्काउट प्रक्षिक्षक व छात्रों ने कई लोगों को पौधा भी दिया। इस अवसर पर स्काउट अब्दुल मुत्तलिब, आदित्य, बिरजू, किशन, विकास, सुमित राव, आदिल मौजूद रहे।

Related

news 220277346700492700

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item