सूचना अधिकारी के निधन पर सम्पादक मण्डल शोकाकुल

   जौनपुर। सम्पादक मण्डल की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन में हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने किया। इस मौके पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रामबली सिंह यादव के निधन पर शोक जताया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इसी क्रम में विभिन्न जगहों पर पत्रकार की हत्या एवं उत्पीड़न की निंदा करते हुये उपस्थित लोगों ने शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुये दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया। इस अवसर पर मेंहदी हुसैन रिजवी सामिन, छोटे लाल सिंह, राज बहादुर यादव, विकास सोनी, विरेन्द्र मिश्र विराट, राजेश यादव, यादवेन्द्र दूबे मनोज, परवेज अहमद, राकेश प्रजापति, अरविन्द पाण्डेय, संजय शुक्ला, जावेद हसन रिजवी, पवन शर्मा, रामजी जायसवाल, अजीत सोनी, सूरज साहू, मनोज उपाध्याय, लालजीत डेमोस के अलावा तमाम सम्पादक मौजूद रहे।

Related

news 2344526000615990547

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item