पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी भाजपा में शामिल

भदोही । उत्तर प्रदेश की पिछड़ी जाति के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के भदोही से ताल्लुक रखने वाले पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने नई दिल्ली में सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया । त्रिपाठी पूर्वांचल के ब्राह्मण चेहरा माने जाते हैं । 2007 में बसपा लहर में जौनपुर की  बरसठी सीट से विधायक चुने गए थे । मौर्य साथ  रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने भी बसपा छोड़ दिया था ।  उन्होंने भी  मायवती पर चिट फंड सोसायटी बनाने का आरोप लगाते हुए टिकट के लिए पैसा लेने का बसपा सुप्रीमो पर आरोप लगाया था । त्रिपाठी मौर्य के समर्थक माने जाते हैं ।
त्रिपाठी ने बातचीत में बताया  कि उन्होंने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह और पार्टी के दूसरे बड़े नेताओं की मौजूदगी में मौर्य और दूसरे साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लिया है । उन्होंने दावा किया है कि मौर्य के साथ बसपा छोड़ने वाले बारह पूर्व विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ली है । आनेवाले दिनों में और लोग भाजपा में शामिल होंगे । उन्होंने कहाँ प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है । त्रिपाठी अपने राजनैतिक कैरियर की शुरुवात भाजपा से ही किया था । उनकी दोबारा घर वापसी से जिले की राजनीति में गरमाहट आ गयी है । भाजपा त्रिपाठी को भदोही से ही टिकट देगी या दूसरी जगह से लेकिन पार्टी में खलबली मचाना स्वाभाविक है । क्योंकि यहाँ से कई लोग पहले से टिकट की कतार में हैं । त्रिपाठी के भाजपा में आने से काफी लोग बसपा छोड़ सकते।

Related

news 8990522041627783113

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item