जिलाधिकारी के आदेशों का उड़ाई जा रही है धज्जियां
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_471.html
जलालपुर
(जौनपुर )जलालपुर विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर प्राथमिक एवं
उच्च प्राथमिक अमान्य विद्यालय धड़ल्ले से चल रहे है । बताया जाता है कि
न्यायालय व जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद विद्यालय शिक्षा विभाग को खुली
चुनौती देते हुए संचालित हो रहे है । जलालपुर विकास खंड क्षेत्र में के 59
ग्राम पंचायत मे 15 से अधिक स्थानो पर अमान्य विद्यालय का संचालन हो रहा है
जबकि खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा इनके सभी स्कूलों को बन्द करने की नोटिस
दे दी गई है फिर भी विद्यालय संचालन पर कोई रोक नही लग सकी । इन संचालकों को न
तो जिलाधिकारी के आदेशों का कोई परवाह है न तो नोटिस की खंड शिक्षा
अधिकारी की लचर नीति के कारण इन अमान्य विद्यालय संचालको को कोई फर्क नहीं
पड़ रहा है

