निष्पक्ष चुनाव के लिए तैयार रहे: ममता

जौनपुर। चुनाव में शत प्रतिशत निष्पक्षता ही प्रशासन की सफलता मानी जाती है । इसके लिए अभी से सक्रिय होना है । यह निर्देश बदलापुर की एसडीएम ममता मालवीय ने बुद्धवार को तहसील सभागार में बदलापुर विधानसभा के सभी बीएलओ व सेक्टर मजिस्ट्रेट को एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान दिया । उन्होंने कहा कि मतदाताओं के बीच समन्वय स्थापित कर आगामी चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराना है । इसके लिए संवेदनशील , अति संवेदनशील , सामान्य बूथों को चिन्हित करने के साथ ही क्रिटकल बूथ को भी चिन्हित करें । बूथों की चैहद्दी , गूगल मैप आप सब को साथ रखना है । यह सब जानकारी में होना चाहिए कि पिछले चुनावों में किन बूथों पर रीपोलिंग हुआ था । क्षेत्र में ऐसे कौन आराजक तत्व हैं जिनके कारण चुनाव में खलल पड़ सकता है ,  मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त  लोगों की सूची तथा इन पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें । प्रशिक्षण में तहसीलदार लालता प्रसाद व कोआर्डिनेटर रीतेश मौजूद थे ।

Related

news 808591068408038642

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item