हड़ताल को राज्यकर्मचारियों का समर्थन
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_722.html
जौनपुर । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव एवं जिला मंत्री सीबी सिंह ने संयुक्त विज्ञप्ति से अवगत कराया है कि आॅगनबाडी कर्मचारियों की 2 सिसम्बर से घोषित अनिश्चित कालीन हड़ताल एवं कर्मचारी व श्रमिक विरोधी केन्द्र सरकार की नितियों के विरूद्ध परिषद का समर्थन है। माॅगों के पूर्ति के लिए केन्द्रिय श्रमिक संगठनों के दो सितम्बर को घोषित एक दिवसीय हड़ताल का राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 द्वारा समर्थन किया गया है संगठन के समस्त सम्बद्ध घटक संघ पूर्ण कार्य बहिश्कार करके हड़ताल के समर्थन में कलेक्टेªट में आयोजित सभा में पूर्वान्ह 11 बजे भाग लेकर माॅगों के समर्थन में अपना योगदान प्रदान करे। इसके साथ ही हड़ताल के पूर्व एक सितम्बर को जनजागरण के लिए आयोजित मोटर साइकिल जुलूस में सायं जक्सन (भण्डारी) रेलवे स्टेशन के सामने अपनी मोटर साइकिल के साथ समय से पहुंचकर कार्यक्रम सफल बनाए। इस अवसर पर ई0 जी0एन0 दूबे, अषोक कुमार, मनोज कुमार राय, सरिता सिंह, ई0 के0डी0 यादव, सरद पटेल, बदरेआलम, चन्द्र षेखर सिंह, षैलेन्द्र विक्रम आदि कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

