कायस्थ कल्याण समिति ने की शोकसभा
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_591.html
जौनपुर। कायस्थ कल्याण समिति की आकस्मिक बैठक अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव पप्पू के हुसेनाबाद स्थित आवास पर उनकी अध्यक्षता में आहूत की गयी। जिसमें समिति के आजीवन सदस्य जय आनन्द के पिता के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। अध्यक्ष पप्पू ने उनके व्यवहार कुशलता, संस्कार तथा सामाजिक कार्यों के प्रति रूचि की चर्चा की। समिति के पदाधिकारियों ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अन्त में उपस्थित समिति के पदाधिकारियों ने मृतक आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुरूख की घड़ी में सम्बल प्रदान करने हेतु दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की। बैठक में विजय अस्थाना, ई. आरडी श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप अस्थाना, सुनील कुमार अस्थाना, महिला अध्यक्ष पिंकी श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, विपनेश श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, डा. अशोक अस्थाना, अमित खरे, ऋषिकेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, आलोक रंजन सिन्हा, पुष्कर श्रीवास्तव एवं ज्ञानचन्द्र श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही। संचालन महासचिव शशि मोहन अस्थाना ने किया।

