वेतन बढ़ाने को प्रधानों ने दिया धरना
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_482.html
जौनपुर। राष्ट्रीय पंचायती राजग्राम प्रधान संगठन की जिला इकाई ने वेतन बढ़ाने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया तथा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डा0 मनोज कुमार यादव ने कहा कि आठ माह चुनाव बीत जाने के बाद 14 वंे वित्त आयोग की धनराशि को खर्च करने का स्पष्ट गाइड लाइन न मिलने के कारण कार्य बन्द है। पूरा आदेश देते हुए स्पष्ट आदेश दिया जाय। उन्होने कहा कि प्रधानों का वेतन 2500 से बढ़ाकर प्रधान के अधीन सचिव से एक रूपया अधिक दिया जाय। प्रत्येक ग्राम पंचायत को अलग अलग सचिव देने की व्यवस्था की जाय। ग्राम पंचायत मुख्यालय से जिला मुख्यालय तक प्रधानों को बसों का पास जारी किया जाय। प्रधान की दुर्घटना अथवा हत्या होने पर 10 लाख रूपया दिया जाय। कहाकि राजस्व संहिता को आधार लेकर बनायी गयी ग्राम राजस्व समितियों को तत्काल निरस्त किया जाय। इस अवसर पर सावले सिंह, कमलेश मिश्र, मनोज यादव, सूर्य मणि, सन्तोष यादव, रामकिशुन, प्रमोद कुमार, कंचन यादव, आलोक, चन्द्रजीत आदि मौजूद रहे।

