भाकियू ने किया धरना प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_861.html
जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया तथा 9 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा। सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के हित में नहीं है। इसे प्रदेश में लागू न किया जाय। राज्य कर्मचारी के बराबर किसानों को मासिक पक्की आय निर्धारित किया जाय। नील गायों से फसलों को बचाने के लिए सरकार द्वारा व्यवस्था की जाय। धान का क्रय मूल्य दो हजार रूपया प्रति कुन्तल निर्धारित किया जाय। उन्होने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर धान क्रय केन्द्र खुलवाये जाय। गांव को बाढ़ से बचाने के लिए मनरेगा के तहत प्रत्येक ग्राम सभा में नाले की खुदाई कराकर नदियों में मिलाया जाय। मनरेगा के मजदूरों के तहत मजदूरी 500 रूपया प्रतिदिन के हिसाब से किया जाय। इस अवसर पर सीता राम यादव,बाबू राम पटेल, शिव प्रताप सिंह, राम किशोर, बसन्त लाल, रामराज मौर्य, अच्छे लाल गौतम आदि मौजूद रहे।

