अखिलेश यादव का विकास जमीनी स्तर पर जनता को दिख रहा है : पवन यादव

 जौनपुर ।समाजवादी छात्रसभा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देश पर समाजवादी छात्रसभा के जिला सचिव  कौशल यादव के नेतृत्व में जौनपुर के टी डी कॉलेज गेट, कलेक्ट्रेट, चहारसू चौराहा पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किये गए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया तथा योजनाओं के पम्पलेट को दिया गया अंत में टी डी कॉलेज में एक चौपाल के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस मौके पर समाजवादी छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष पवन यादव लोहिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का विकास जमीनी स्तर पर जनता को दिख रहा है और आम जनता इसका लाभ भी ले रही है हम युवा संगठित होकर अखिलेश यादव को दुबारा सत्ता में लाने का काम करेंगे। जनता भी केंद्र की झूठी सरकार से त्रस्त आ गयी है और लोकसभा जैसी भूल विधानसभा चुनाव में नही करेगी क्योकि उसका खामियाजा आज भी  जनता भुगत रही है। माननीय अखिलेश जी हर वर्गों के विकास के लिए काम किये हैं चाहे वो मजदूर, किसान, बेरोजगार, नौजवान, व्यापारी, पिछडे, दलित, अल्पसंख्यक सभी के हित में काम किये है और विकास के दम पर फिर सरकार बनाएंगे।
इसी क्रम में समाजवादी छात्रसभा के जिला सचिव कौशल यादव ने कहा कि हम युवा अखिलेश जी कार्यों से संतुष्ट हैं और इनकी विकास की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का वीणा उठायें है, उत्तर प्रदेश सरकार ने इन पाँच सालों में जितना काम कर दिया उतना किसी सरकार ने आज तक नही किया आज यूपी में ही नही पुरे भारत में ऐसा कोई मुख्यमंन्त्री नही जो इतना विकास किया हो।
इस मौके पर समाजवादी छात्रसभा के जिलामहासचिव मनीष यादव, प्रज्ज्वल यादव, टी डी कॉलेज के छात्रनेता राजकुमार यादव, अंकित यादव, धनञ्जय यादव, सूरज दुबे, सौरभ उपाध्याय, ललित यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Related

news 7923923606602355753

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item