भजन-कीर्तन में कलाकारों ने बांधा समां

जौनपुर। कस्बा जफराबाद के मोहल्ला नासही में स्थित श्री शिव मंदिर पर सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भजन कीर्तन सम्पन्न हुआ।  कार्यक्रम के आयोजक एवं क्षेत्र के वरिष्ठ कीर्तनकार प्रेमचन्द प्रजापति ने श्री हनुमान चालीस पाठ के साथ सुन्दर काण्ड पाठ का शुभारम्भ किया। सुन्दरकाण्ड पाठ के समापन के बाद भजन  कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात्रि तक चलता रहा।  भजन कीर्तन का शुभारम्भ कीर्तनकार प्रेमचन्द बेनबंशी ने बाबा भोलेनाथ को समर्पित भजन जटा में है गंगा, माथे पर चन्दा, गले में भुजंगा, गजब सोहता है.......प्रस्तुत कर वातावरण को शिवमय बना दिया। गायक रंजन श्रीवास्तव ने डमरू बजाने वाले कष्ट हरो, भोले कष्ट हरो.........राजेन्द्र प्रसाद साहॅू ने हमारे भोले बाबा को, मना ले जिसका जी चाहे...... ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने ले के कांवर अइली तोहरी दुअरिया बाबा, किवड़िया खोल दा......टिवंकल ने तुझको पुकारा बार-बार, दरबार में आकर के, कश्ट हरो भोले नाथ........फिरतू राम ने कैलाश के निवासी आये षरण तिहारी.....फुलारे प्रजापति ने चला सावन में जलवा चढ़ाय आई शिव के मनाय आई ना.......कुलदीप श्रीवास्तव ने शंकर हमारे जग का निराला है दोस्तों, उनके गले में सांप की माला है दोस्तों.....सहित उपस्थित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर भक्तिगीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम का समापन वरिश्ठ कीर्तनकार प्रेमचन्द प्रजापति द्वारा द्वादष ज्योर्तिलिंग की वन्दना, बजरंग बली की आरती एवं भगवान षिव की आरती के साथ किया गया एवं भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम व्यवस्थापक बृजनन्दन स्वरूप, अशोक चैरसिया, डा0 राममूरत, मनीश कुमार साहॅू, कुलदीप श्रीवास्तव, धनंजय मिश्रा, मुन्नालाल, आदि उपस्थित रहे।

Related

news 1980696296209515618

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item