कालेज में सीट फुल , भटकते स्टूडेण्ट

जौनपुर । पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रमुख कालेजों में सीटें फुल हो गई है। जिससे स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर खतरा मडराने लगा है। विश्वविद्यालय की तरफ से प्रवेश के समय परेशानी को देखते हुए सीटें इस बार नहीं बढ़ायी गयी है। जिससे तमाम छात्रों को प्रवेश नहीं मिल रहा है।  छात्र संगठन सीट  बढ़ाने की मांग कर रहे है। इस वर्ष इंटर की परीक्षा में लाखों छात्रउत्तीर्ण हुए। जिसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के छात्र सम्मिलित रहे। इसके बाद स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए इन छात्रों द्वारा टीडी कालेज, राज कालेज, मड़ियाहूं पीजी कालेज, मिहरावां पीजी कालेज, गणेश राय स्नातकोत्तर पीजी कालेज डोभी समेत अन्य प्रमुख कालेजों में आवेदन किया गया है। जिसमें शिक्षा-दीक्षा ग्रहण करना छात्रों के लिए गौरव की बात साबित होती है। इन कालेजों में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर सीटों की संख्या के सापेक्ष दो गुने अभ्यर्थियों ने आवेदन कर रखा था। टीडी कालेज में हर विषय की काउंसि¨लग में सीट फुल हो गई है। वहीं राज कालेज में स्नातकोत्तर के कुछ ही विषयों की काउंसिंिलग बाकी है। ऐसी ही स्थिति अन्य कालेजों में बनी हुई है। हर वर्ष कालेजों की तरफ से सीट वृद्धि की मांग करने पर विश्वविद्यालय द्वारा इसकी मंजूरी दी जाती थी। इस बार मंजूरी नहीं मिली है।  जिससे अभ्यर्थी कालेजों का चक्कर काटने को विवश है। 

Related

news 7961087177788871004

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item