शिवालयों में गुंजा हर-हर महादेव

जौनपुर। सावन मास में सोमवार काअत्यधिक महत्व है। इस दिन भोलेशंकर की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। तीसरे सोमवार को जाने माने शिवालयों पर जलाभिषेक और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई स्थानों पर रूद्राभिषेक भी विधि विधान से किया गया। शिवभक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरे आदि चढ़ाकर पूजा अर्चन किया। सवेरे से ही मन्दिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। मन्दिर परिसरों में हर तरफ बोल बम और हर हर महादेव गूंज रहा है। भक्तों का मानना है कि भोले बाबा की भक्ति से वे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। कई मन्दिरों पर रूद्राभिषेक का भव्य अनुष्ठान चल रहा है। इस अनुष्ठान के साथ ही विद्वान ब्राह्मण शिव भक्तों से एक बुराई छोड़ने का संकल्प भी करा रहे हैं। उनका कहना है कि शिवभक्त एकबुराई छोड़ते समय प्रतिदन सवेरे तीन माला शिवजी का जाप करें। ब्राह्मणों का कहना है कि रूद्राभिषेक से मानसिक, आर्थिक , शारीरिक आदि रोग त्रिविध ताप का शमन होगा तथा स्थिर लक्ष्मी की प्रापित होगी। इससे जन्म कुण्डली में काल सर्प योग और वास्तुदोष से मुक्ति मिलेगी। भगवान शंकर का रूद्राभिषेक धर्म , अर्थ, काम और मोक्ष का प्रतीक है।

Related

news 5562571563815320323

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item