चन्दा लगाकर बनाया खड़न्जा

  जौनपुर । मछलीशहर तहसील क्षेत्र के छाछो गांव स्थित ब्राह्मण बस्ती के लोगों ने मिशाल पेश किया है। बारिश में हो रही कठिनाई को देखते हुए चंदा लगाकर 500 मीटर खडंजा बिछाने का काम शुरू करा दिया है। जनप्रतिनिधियों को आइना देखा रहे इस बस्ती के लोगों की प्रशंसा हर ओर होनी शुरू हो गई है। तहसील मुख्यालय से तीन किमी दूर इस गांव के ब्राह्मण बस्ती के अंदर जाने के लिए बनी सड़क खराब हो गई है। बारिश के दिनों में इस मार्ग से चलना मुश्किल हो गया है। कीचड़ के चलते इन दिनों स्थिति और नारकीय हो गई है। ऐसे में प्रधान से लेकर विधायक, मंत्री तक इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। जिससे क्षुब्ध होकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने खुद आगे आने का निर्णय लिया। बकायदा सभी ने चंदा लगाकर काम करने का फैसला किया और कार्य शुरू करा दिया। 500 मीटर इस मार्ग पर ईट बिछवाने और मिट्टी फेकवाने के लिए स्थानीय मजदूरों को भी लगा दिया है। ग्रामीणों के इस पहल की चहुंओर चर्चा हो रही है।

Related

news 1879535595712401225

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item