मण्डलीय सम्मेलन के लिए बनी रणनीत

जौनपुर। समाजवादी युवजन सभा द्वारा चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी मंडलीय सम्मलेन को सफल बनाने के लिए समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने प्रत्येक जनपदों के अलग - अलग प्रभारी नियुक्त किये हैं।
इसीक्रम में आगामी 27 अगस्त को होने वाले वाराणसी मंडल के सम्मलेन को पूर्णरूप से सफल बनाने हेतु समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द गिरी का जनपद आगमन हुआ, उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय पर बैठक कर होने वाले वाराणसी मंडल के मंडलीय सम्मलेन को ऐतिहासिक बनाने के लिए निर्देशित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष वीरेंदर यादव ने कहा कि सूबे का हर एक नौजवान उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंन्त्री अखिलेश यादव के चेहरे में अपना भविष्य देखता है, समाजवादी पार्टी की सरकार ने नौजवानों, गरीबों, मजलूमों, किसानों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के लिए जितना कार्य किया है वो बहुत ही सराहनीय है।
उन्होंने कहाकि शिराज ए हिन्द जौनपुर का नौजवान 27 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के संसदीय क्षेत्र में अपनी ताकत का शंखनाद करेगा साथ  - साथ प्रभारी/ समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि वाराणसी मंडल के मंडलीय सम्मलेन में पुरे वाराणसी परिक्षेत्र में जौनपुर का नौजवान सिर पर लाल टोपी लिए पूरे प्रदेश में समाजवादी युवजन सभा जौनपुर अपनी ताकत का एहसास कराएगा।
इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव राजेश यादव, समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह, समाजवादी छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष पवन यादव "लोहिया", समाजवादी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक मौर्या, शिवजीत यादव, बिरजू यादव, श्यामबिहारी बिंद, रोहित सिंह, राजेश यादव, अमित यादव, रतन यादव, संदीप यादव कुरनी आदि लोग मौजूद रहे।
संचालन समाजवादी युवजन सभा के जिला महासचिव हाफिज शाह जी ने किया।

Related

politics 6992313898290921153

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item