भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

   जौनपुर। जौनपुर में आज भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी। नगर के भडारी रेलवे स्टेशन से भाजपा नेता सुधांशु सिंह नेतृत्व में निकाली गयी तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी सांसद के पी सिंह ने दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर केपी सिंह ने कहा कि भारत के हर नागरिक की इच्छा था कि कश्मीर के हर चैराहे पर तिरंगा फहरे यह काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हो गया है। आज  भार के हर गांव गली मुहल्लो में पूरे शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा है। तिरंगा यात्रा से राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत हुई है। इसके बाद सुधान्शु सिंह के नेतृत्व में सैकड़ा मोटर साईकिला पर सवार भाजपा कार्यकर्ताओ ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा कोतवाली चहारसु ओलंदगंज जोगियापुर होते हुए कलेक्टेªट पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर शशि मौर्या विनय सिंह सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना डा0 हिमांशु सिंह राजेश राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया राजवीर सिंह दुर्गवंशी अमित श्रीवास्तव सुनील सेठ परविन्द चैहान सिध्दार्थ सिंह टोनी कुष्ण कुमार जायसवाल प्रमोद गुप्ता समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वही दूसरी तरफ नगर के पचहटिया तिराहा से रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी। युवा भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्तांओं ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम् जैसे नारे लगाये जिससे पूरा माहौल गुंजायमान हो गया। युवाओं द्वारा तिरंगे को हाथों में लेकर राष्ट्र भक्ति नारे लगाये गये। तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय एवं सांसद केपी सिंह द्धारा किया गया। यात्रा का समापन खेतासराय में हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि आजादी के 70वीं वर्षगांठ पर भाजपा द्धारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केन्द्र सरकार द्धारा संचालित योजनाओं से जनता को अवगत कराना है। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, ओमकार सिंह, शिव यादव, दिलीप गुप्ता, अभिषेक पाठक, डा. संजय पाण्डेय, डा. आरएन सिंह, डा. देवेश सिंह, अजय सिंह, प्रदीप सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह, जगदीश सिंह, मनोज मौर्य, प्रदीप यादव, सौरभ यादव, आकाश राठौर, सिकन्दर, आरिफ सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    वहीं नगर के तूतीपुर से भाजपा सेक्टर प्रमुख अनिल जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसमें मोटरसाइकिल द्वारा कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण किया। भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् नारों से पूरा माहौल गूंजायमान हो गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, शिव कुमार वर्मा, मनीष सेठी, विष्णू सेठ, डा. रामसूरत मौर्य, विरेन्द्र बिन्द, धीरज जायसवाल, विधान चन्द्र गुप्ता, साबिर हुसैन, सै. मो. कैफी, मो. रजा, हुंमायू खान आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

Samaj 3738485009438423632

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item