नौजवान छात्र संगठन ने जतायी खुशी
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_524.html
जौनपुर। नौजवान छात्र संगठन की एक बैठक जिलाध्यक्ष मयंक सिंह के नेतृत्व में नखास स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर पर सम्पन्न हुई। बैठक में देश की बेटियों पीवी सिंधू व साक्षी मलिक के रियो ओलम्पिक में मेडल जीतने पर खुशी का इजहार किया गया। संगठन के पूर्वांचल प्रभारी अनुराग मिश्र ने कहा कि देश का सम्मान बढ़ाने में इनका अहम योगदान है। हमें बहन-बेटियों के ससम्मान उत्साहवर्धन के लिए आगे आना होगा। जिलाध्यक्ष मयंक सिंह ने कहा कि बहन-बेटियां देश की ताकत हैं। पीवी सिंधू व साक्षी मलिक ने देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष नरहरिनन्दन व आभार जिला महासचिव विकास पाण्डेय ने व्यक्त किया।

