होमगार्डों ने नगर में किया रूट मार्च, सीएम को सौंपा ज्ञापन

   जौनपुर। 6 सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 1 अगस्त से जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सहित जनपद के समस्त तहसीलों में होमगार्डों का चल रहा धरना शनिवार को छठवें दिन भी जारी रहा। आज होमगार्ड के जवानों ने एक विशाल रैली निकालकर जमकर नारेबाजी किया। साथ ही अपनी मांगों को शीघ्र ही पूर्ण करने की मांग किया। बताया गया कि आज के धरने में होमगार्डों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। देखा गया कि प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा में लगे होमगार्डों ने कार्य बहिष्कार करके प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश होमगाड्र्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर चल रहे धरने के बाबत आज सभी होमगार्ड भण्डारी रेलवे स्टेशन के पास एकत्रित हुये। यहां से रूटमार्च करते हुये सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपे। इस अवसर पर शेषमणि यादव, रामधनी, महेन्द्र गौतम, अनिल राय, विनय मौर्य, महेन्द्र प्रसाद यादव, अरविन्द मौर्य, मोनू शुक्ला सहित तमाम होमगार्ड उपस्थित रहे।

Related

news 7782882822652362929

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item