बुलन्दशहर में हुई शर्मनाक घटना के विरोध में भाजपा का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को

जौनपुर।  भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने बताया की पिछले दिनों बुलंदशहर में हाईवे पर हुए गैंगरेप, प्रदेश में महिलाओं के ऊपर बढ़ रहें अत्याचार के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी कल दिनांक 11 अगस्त 2016 को प्रातः 11 बजे “माँ-बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में” नारे के साथ जिला मुख्यालय (कलेक्ट्रेट) पर हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार प्रदर्शन करेगी। 
जिलाध्यक्ष ने कहा की बुलंदशहर से 2 किलोमीटर दूर हाईवे पर माँ-बेटी के साथ जिस तरह से हैवानियत की गयी उससे सिद्ध होता है की प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी हैI कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है, उनके मंत्री विधायक सिर्फ भूमि कब्ज़ा करने में व्यस्त हैं, उनके मंत्री आजम खान बलात्कार जैसी घटनाओं को राजनैतिक रंग देने में लगे हुए हैंI प्रदेश भर में हत्या लूट बलात्कार जैसी घटनाएं प्रतिदिन घटित हो रही हैं जिससे जौनपुर भी अछूता नहीं है, जिले में भी व्याप्त जंगलराज कायम हैI
जिलाध्यक्ष ने सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कल प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया हैI

Related

news 2336893513387914433

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item