झांकियां सजकर तैयार , जन्माष्टमी आज
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_603.html
जौनपुर। जनपद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर अनेक स्थानो पर भव्य झांकियां सजायी जा रही हैं। शहर के पुलिस लाइन, जिला कारागार, पांचो शिवाला, गोकुल घाट, बारी नाथ मठ उर्दूबाजार,हनुमान घाट के मन्दिरो , मां शारदा मन्दिर परमानतपुर सहित विभिन्न मन्दिरो तथा मकानो व प्रतिष्ठानो पर श्री कृष्ण के जीवन के पर आधारित झांकियां सजाने का काम अन्तिम चरण में पहुंच गया है। उत्साही बच्चे घरो तथा दुकानो में झांकी सजाने में व्यस्त देखे जा रहे हैं। अब तो पण्डालों में प्रतिमायें भी स्थापित की जाने लगी है। श्री कृष्ण की प्रतिमायें लेकर लोग रवाना हुए। तहसील व ब्लाक क्षेत्र में अनेक स्थानो पर जन्माष्टमी मनाने की तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। मन्दिरो को सजाया जा रहा है। कीर्तन मण्डलियां भी अपनी तैयारियां जोरो पर कर रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के आगमन के साथ ही सामाजिक परिवेश भक्ति भावनापूर्ण हो गया है तथा श्रद्धालुजन पर्व की तैयारी तथा अवसर¨चित झांकी सज्जा में लीन हैं। नगर तथा जनपद के तमाम कस्बो , बाजारो और ग्रामीणांचलो में पर्व पर लोगो में चतुर्दिक हर्षोल्लास है। खिलौनों झालर, भगवान कृष्ण की लीलाओ से सम्बन्धित चित्र, बुरादा, पतंगी कागज आदि से झांकी को सुन्दर रूप दिया जा रहा है। पर्व पर अवसरो पर पूजन सामग्रियो फलो आदि की बाजारो में बिक्री तेज है। इस पावन अवसर पर कई क्षेत्र में वातावरण श्रीकृष्णमय हो गया है। बाजारो तथा चौराहो पर झांकी की सजावट को लेकर श्रद्धालुओ में उत्साह देखा जा रहा है। केशवपुर ग्राम स्थित हनुमान मंदिर पर श्रद्धालु भक्तजन द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी की आकर्षक झांकी तैयार कर ली गयी है। मुस्तफफाबाद ग्राम स्थित रामजानकी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सुन्दर झांकी सजायी गयी है जहां कृष्ण जन्म पर भजन पूजन के मन¨रम कार्यक्रम सम्पन्न होगे।

