लेखपालों का धरना जारी
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_856.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई द्वारा अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर दूसरे दिन बुधवार को धरना जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने कहा कि मागांे के बारे में राजस्व परिषद द्वारा परीक्षण और संस्तुति के बाद लेखपाल संवर्ग की एसीपी विसंगति दूर करने को प्रमुख सचिव को आख्या भेजी जा चुकी है। सहमति के उपरान्त वित्त एवं कार्मिक विभाग में अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजी जा चुकी है। लेकिन शासनादेश जारी नहीं किया गया। यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे 30 अगस्त को विधान सभा का घेराव करने पर विवश होगें। सभा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालचन्द पाण्डेय, कनिष्ट उपाध्यक्ष जयचन्द, राजनरायन पुष्कर, अरविन्द कुमार पाण्डेय, रमाशंकर मिश्र आदि ने सम्बोधित किया।

