ग्रामीणों ने किया ब्लाक पर प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_676.html
जौनपुर । जिले के शाहगंज सोंधी ब्लाक पर ग्राम प्रधान की अगुवाई में महिलाओं ने बुंधवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लाक के एडीओ पंचायत, खण्ड विकास अधिकारी चम्पत हो गये। प्रधान ने सेक्रेटरी पर आरोप लगाया है कि वह बिना प्रधान के हस्ताक्षर के ही भुगतान कर दे रहे है। इस मामले में खंड विकास अधिकारी ने जांच की बात कही थी । सुनने को तैयार नहीं थे। फिलहाल जातेकृजाते वे चेतावनी दे गये कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अंजाम ठीक नहीं होगा। शाहगंज ब्लाक के गुरैनी ग्राम की प्रधान फूला देवी ने अपने ही गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी पर आरोप लगाया है कि वह बिना प्रधान और जेई के दस्तखत के भुगतान कर देते है। ग्राम प्रधान ने मामले की लिखित शिकायत मुख्य विकास अधिकारी और खण्ड विकास अधिकारी से की थी। ग्राम प्रधान ने ग्राम विकास अधिकारी द्वारा मनमानी ढंग से भुगतान के विरुद्ध ब्लाक पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। गुरूवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ ब्लाक को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे।

