तालाब में डूबने से किशोरी की मौत

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक के समीप पोखरे में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई । बताते हैं कि 14 वर्षीया जिया गुप्ता पुत्री मूलचंद गुप्ता निवासी प्रधानपुर अपनी सहेलियों के साथ जरई बहाने के लिए पोखरे पर गई हुई थी । जरई बहाने  के बाद पोखरे में नहाने लगी । नहाते समय उसका पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चली गयी और डूब जाने से उसकी ।  मौत हो गई । जब जिया डूबने लगी तो उसके साथ नहाने वाली  सहेलियां भाग कर घर आई और हादसे की जानकारी दी ।  परिजन दौड़ते हुए पोखरे पर पहुंचकर पानी में छलांग लगाकर ढूंढने लगे लगभग 20 मिनट ढूंढने के बाद उसे पानी से निकाली गयी और उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । इस घटना की सूचना से पूरे गांव में कोहराम मच गया ।

Related

news 5133075846244608546

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item