विषखोपड़ा ने काटा, वृ़द्ध की मौत
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_322.html
जौनपुर। बारिश के मौसम में विषैले जन्तु अपने रिहायश छोड़कर घरों में पहंुच कर लोगों को मौत की नींद सुला रहे हैं। गांवों में विषेषकर इनसे सावधान रहने की जरूरत है। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में विषखोपड़ा काटने से एक वृद्ध की मौत हो गयी। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी 70 वर्षीय बाबूराम यादव शनिवार को रात में भोजन के बाद सो रहे थे कि विषखोपड़ा चारपाई पर चढ़कर उन्हे काट लिया। नींद खुली तो उन्होने विषधर को पकड़कर फेक दिया। हालत खराब होने पर वाहन पर सवार कराया जा रहा था कि बाबूराम ने दम तोड़ दिया।

