बढ़ाया जाय शिक्षा मित्रों का मानदेय

 जौनपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की जिला इकाई ने सदभावना पुल के निकट नवदुर्गा मन्दिर से जुलूस निकालकर रविवार को प्रदेश के काबीना मंत्री पारस नाथ यादव को सम्बोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि को सौपा। जिलाध्यक्ष संदीप कुमार यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार सदैव शिक्षा मित्रों के हित में कार्य करती आ रही है। प्रथम बैच एवं द्वितीय बैच का समायोजन सहायक अध्यापक पद पर कर चुकी है। तृतीय बैच का प्रशिक्षण समाप्त हो चुका है लेकिन हाईकोर्ट द्वारा समायोजन निरस्त किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश मिल गया है। मामला विचाराधीन है। तृतीय बैच के शिक्षा मित्र अभी भी 35 सौ रूपये मासनदेय पा रहे हैं। जब तक इनका समायोजन नहीं हो रहा है उनका मानदेय बढ़ाया जाय। उन्होने मांग किया कि शेष शिक्षा मित्र का मानदेय 30 हजार रूपये किया जाय। एक साल का मानदेय दिया जाय तथा सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार द्वारा बेहतर अधिवक्ता से पैरवी करायी जाय। इस अवसर पर अजय यादव, कुमकुम मिश्रा, अमृत लाल पटेल, फूल चन्द गौतम, शशि कला मौर्य, पूनम सिंह, फात्मा, आशा मिश्रा, अखिलेश चन्द, हरिश्चन्द आदि मौजद रहे।

Related

news 5506711902374058012

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item