भाजपा के टिकट को लेकर घमासान

जौनपुर। जफराबाद में अभी  आधा दर्जन  ऐसे भाजपा नेता है, जो कि पूरी तरह से टिकट पाने की लालसा संजोये हुए है। जबकि टिकट किसी एक को मिलेगा। भाजपा टिकट उसी को देगी जिस पर उसे भरोसा होगा कि चुनाव जीत जायेगा। वर्तमान में देखा जाय तो डॉ 0 हरेन्द्र प्रताप सिंह , धरमेन्द्र प्रताप सिह, विक्रम प्रताप सिंह ,अखिलेश चौबे, सुनील सिंह आदि भाजपा के टिकट पर अपनी अपनी दावेदारी जता रहे है। विधान सभा क्षेत्र मे लगे होर्डिंग पोस्टर नेताओ की सक्रियता व लालसा के बारे में बयान कर रहे है। हरेन्द्र भाजपा के पुराने नेता है। जफराबाद से चुनाव लड चुके है। चुनाव भले ही हार गये हो लेकिन जो मत उन्हें मिला बहुत ही सम्मान जनक स्थिति रहा। आज भी  विधान सभा में उनको चाहने वालो की कमी नहीं  है। धरमेन्द्र प्रताप सिंह  भी  एक महान सख्शियत है। पूर्व मन्त्री उमानाथ सिंह के भतीजे व सासंद के पी के भाई है साथ ही टीडी कालेज के प्रबन्धक व पूर्व  भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह के पुत्र है। इनकी भी सक्रियता  जफराबाद मे विशेष तौर पर बनी हुई है। मुंबईया बाबू विक्रम प्रताप नेता बनाने के लिए हाफ रहे है । तरह तरह के कार्यक्रम के माध्यम से जनता का मन लुभाते रहते है। कभी कुश्ती  दंगल का आयोजन  तो कभी ग्राम प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन कर जनमानस को अपनी तरफ आकर्षित करने का प्रयास कर रहे है। सुनील सिंह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ईश्वर देव सिंह के पुत्र है। वे भी सक्रिय है। उनकी खासी पकड़ है। अखिलेश चौबे की इधर सक्रियता विशेष तौर से बढ़ी है।  अभी सबके शुभचिंतक  अपने  अपने लोगो  का टिकट पक्का मान रहे है। लोगों का कहना है कि कहीं अजब न हो जाय जिसका अन्दाजा नहीं है उसे ही टिकट थमा दिया जाय।

Related

news 2824975993703907406

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item