नाली निर्माण ठप, गन्दगी से सड़ान्ध

 जौनपुर। शहर के पालिटेकनिक चौराहे के आस पास लुम्बिनी- दुद्धी मार्ग के चैड़ी करण के तहत ध्वस्ती करण कराकर नाली का निर्माण एक पखवारे पूर्व कराना शुरू किया था लेकिन बीच में कार्य रोक दिये जाने के कारण चैराहे की स्थिति नारकीय बन गयी है। चैराहे पर पुलिस बूथ के पास नाली का पानी बन्द कर दिया गया है जो बहकर पटरियों से होते हुए सड़क पर पहुंच गया है। इसकी वजह से भयानक बदबू का झोका उठ रहा है कि आस पास की दुकानें बन्द करने पर लोग मजबूर हो गये है। ठेला और खोमचा वाले भी पलायन कर गये है। इसके अलावा सड़क के किनारे नाली बनाने के लिए ईट और बालू गिराने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। शाम के समय भीषण जाम लग जाता है इस बीच नाली के सड़ान्ध वाला पानी नाक फाड़ देने को अमादा हो जाता है। लोग पालिका प्रशासन को इस बदइन्तजामी के लिए कोस रहे है। इससे हालत निहायत बदतर होती जा रही है। ज्ञात हो कि उक्त मार्ग के चैड़ी करण के लिए प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का काम तीन चला कुछ दूरी तक ध्वस्तीकरण कराने के बाद फिर न जाने क्यों रोक दिया। इसी बीच कुछ दिन एक पटरी पर नाली बनाने का काम कराया गया और उसे भी अब ठप कर दिया गया है। कई दुकानों के बाहर जल जमाव होने से उनका कारोबार ठप हो गया है लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार साबित हो रहा है। चैराहे के दुकानदारों का कहना है कि ध्वस्ती करण शीघ्र कराकर जिलाधिकारी को नाली निर्माण में तेजी लाने का निर्देश देना चाहिए अन्यथा वे धन्धा बन्द होने के विरोध में चक्का जाम करने को बाध्य होगें।

Related

news 7121616293131945556

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item