पुलिस की शह पर चलता है अवैध धन्धा
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_821.html
जौनपुर। साल्वेण्ट से पेट्रोल और सफेद मिट्टी के तेल से डीजल बनाने का खेल कर लाखों रूपये कमाये जा रहे हैं इसमें पुलिस भी अपनी जेब गरम कर इस धन्धे को बढ़ावा दे रही है। सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजार गंज अवैध कारोबार का केन्द्र बनता जा रहा है । यहां यह धन्धा वर्षो से हो रहा है और इसका नेटवर्क पूरे जिले के अनेक बाजारों में फैला हुआ है। छोटी बाजारो में पेट्रोल और डीजल की प्रतिदिन सप्लाई होती है और इसका धन्धा करने वाले आकर ले भी जाते है। इसी प्रकार से यहां गैस की रिफरिंग का काम भी जमकर होता है यदि किसी दिन अग्निकाण्ड जैसा हादसा होता है तो पूरी बाजार को भारी क्षति हो सकती है। शनिवार को प्रशासन द्वारा छापेमारी कर महज खानापूर्ति की कार्यवाही की गयी। यदि इस प्रकार का धन्धा करने वालों के आय की जांच करायी जाय तो खेल का असली खुलासा हो सकता है।

