मांगे पूरी नही हुई तो एक सितम्बर को होगा विधान सभा का घेराव : रमेश सिंह
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_661.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर 3 दिवसीय कलम बन्द हड़ताल के दूसरे दिन सायंकाल में मुख्य सचिव से कर्मचारी नेता हरिकिशोर तिवारी, उ0 प्र0 मा0 शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित कर दिया गया। संगठन के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने बताया कि हमारी 6 सूत्रीय मांगों में से कुछ प्रमुख मांगों पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि हम संघर्ष में विश्वास करते हैं इससे विरत होने वाले नहीं हैं। यदि सरकार ने संगठन से 15 दिन का समय मांगा है, यदि समय सीमा में हमारी मांगों के विषय में राज्याज्ञा निर्गत नहीं किया तो हम आगामी 1 सितम्बर को विधान भवन लखनऊ में धरना-घेराव करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
मण्डलीय मंत्री डा0 प्रमोद श्रीवास्तव, डा0 राकेश सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने अपने अश्वासनों से अनवरत मुकरने का कार्य किया तो शिक्षक कर्मचारी आने वाले विधान सभा चुनाव में सरकार को सबक सिखाने के लिए मन बना चुके हैं। जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह व जिलामंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि एकजुटता ही हमारी ताकत है इसको हमें बनाकर रखना है। उन्होंने जनपद के सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों/कर्मचारियों व विद्यालय इकाइयों के साखाध्यक्षों व सम्मानित शाखा मंत्रियों के प्रति सम्पूर्ण रुप से कलम बन्द हड़ताल को सफल बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।