विद्यार्थी परिषद ने फूंका प्रशासन का पुतला
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_665.html
जौनपुर। जिले के केराकत तहसील में स्थित मदरसे के छात्रों द्वारा देश विरोधी नारे लगाने तथा उसका विरोध करने वालों को जेल में बन्द करने के विरोध में विद्यार्थी परिषद के टीडी पीजी कालेज के संयोजक विशाल सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि इस कुकृत्य में शामिल मदरसे के प्रबन्धक व छात्रों पर कार्यवाही की जाय एवं इसका विरोध करने वालों को जेल से रिहा किया जाय। जिला संयोजक विकास ओझा ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि देश विरोधी नारे लगाने वालों को गिरफ्तार कर उसका विरोध करने वालों को गिरफ्तार कर उनकी आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। उन्होने मांग किया कि जिला प्रशासन व शिक्षा जगत के अधिकारियों निष्पक्ष जांच समिति बनायी जाय तथा ऐसे शैक्षणिक संस्थान पर प्रतिबन्ध लगाकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाय। इस दौरान अतुल पाण्डेय, शिवम्, सुजीत सिंह, ओम पाण्डेय, संदीप मिश्रा, सूरज आशीष पाल आदि मौजूद रहे।

