दीपचन्द राम पुनः बसपा में शामिल
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_688.html
जौनपुर। नगर के शिया कालेज में बसपा की एक बैठक जोनल कोआर्डिनेटर सांसद मुनकाद अली की उपस्थिति में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश के पूर्व प्रभारी दीपचन्द राम भाजपा छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा की बुधवार को सदस्यता ग्रहण किया। मुन्काद अली ने कहा कि अब स्पष्ट हो गया है भाजपा दलितों, पिछड़ो व अल्प संख्यक विरोधी है। अब समाज पूरी तरह से जान चुका है कि समाज का कल्याण बसपा में है। दीपचन्द राम ने कहा कि भाजपा में दलितों का सम्मान नहीं। वोट लेने के लिए भाजपा राष्ट्रवादी है किन्तु अधिकार और सम्मान देने के नाम पर घोर जातिवादी है। उन्होने का कि मायावती बहन नहीं देवी है उनका अपमान समाज बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्हे अबकी बार पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। इस अवसर पर जोल क्वार्डिनटर द्वय डा0 लक्ष्मी, शोभनाथ चैधरी, मण्डल क्वार्डिनेटर डा0 वीेरेन्द्र चैहान, रामफेर, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण, ओपी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डल, संजीव उपाध्याय, डा0 सुषमा पटेल, विजय नारायण, शीला सरोज, उर्मिला राज, दीनानाथ आदि मौजूद रहे। बसपा की सदस्यता लेने वालों में पूर्व विधायक बिरजूराम पवन मण्डल, अरविन्द कुमार, जिलेदार, अशोक महाजन, हवलदार चैधरी, धनराज चैरसिया, अशो कुमार , डा0 राजेश, हरिश्चन्द, राम सेवक, विनोद कुमार, राज कुमार, आनन्द बख्शी, पन्ना लाल, लालमती, सुरेन्द्रकुमार आदि रहे।

